बदायूं

Budaun News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में कमल टोली रही अव्वल

Connect News 24

Kamal Toli stood first in cultural program

ओइया में स्थित हरफूल सिंह मेमोरियल स्कूल में स्काउट गाइड शिविर में स्टाफ के साथ मौजूद छात्राएं।

इस्लामनगर। लश्करपुर ओइया में स्थित हरफूल सिंह मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने झांकियां और तंबू बनाए।

इसका निरीक्षण मुख्य अतिथि बतौर विशाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रिंस शर्मा, डॉ. प्रेम सिंह गौतम ने किया। इसमें प्रथम स्थान पर सरस्वती टोली, द्वितीय स्थान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर टोली व तृतीय स्थान पर गौतम बुद्ध टोली रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान कमल टोली ने प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य मोरपाल सिंह, राजवीर सिंह, परमजीत सिंह, रनजीत चौधरी, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button