बदायूं

Budaun News: वॉलीबॉल में पुसगवां की टीम जीती

Connect News 24

Pusgwan's team won in volleyball

अंबियापुर के खेल मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद

बदायूं। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अंबियापुर में हुई। इसमें वॉलीबॉल में पुसगवां की टीम विजयी रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत किया गया।

विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं ब्लॉक अंबियापुर के खेल मैदान पर हुई। इसमें सबजूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता हुई। वहीं प्रतियोगिता का उद्घाटन अंबियापुर बीडीओ प्रवीण कुमार ने फीता काटकर किया। सबसे पहले सब जूनियर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छाया यादव प्रथम, पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बृजेश शाक्य ने प्रथम, जूनियर पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रामूपाल प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में हितेश प्रथम, सीनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर में मोनू यादव प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में लक्ष्मण प्रथम और महिला वर्ग में 100 मीटर में प्रिया प्रथम स्थान पर रहीं।

वहीं जूनियर वर्ग की वॉलीबॉल में पुसगवां की टीम विजयी, कबड्डी में सतेती की टीम ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में कबड्डी में नगला जाटव की टीम व वॉलीबॉल में पुसगवां की टीम विजयी रही। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने प्रतिभागियों को खेल का महत्व समझा। कहा कि निरंतर अभ्यास करते रहने से आगे बढ़ते है। कभी एक जगह रुकना नहीं चाहिए। वहीं विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button