Budaun News: कबूतर उड़ाओ प्रतियोगिता में साजिद रहे प्रथम

पुरस्कार के साथ कबूतर उड़ाओ प्रतियोगिता के विजेता।स्रोत-स्वयं
बदायूं। कबूतरों को उड़ाने के शौकीनों द्वारा इस साल भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला पुरस्कार कबूलपुरा के साजिद ने हासिल किया।
शहर में आज भी कबूतर पालने के शौकीन मौजूद हैं। इन लोगों द्वारा पिछले माह भी ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें लोग कबूतर उड़ाते हैं, जिसका कबूतर घूमकर पहले वापस आ जाता है, वह प्रतियोगिता जीत लेता है। इस बार हुई प्रतियोगिता में यह पुरस्कार कबूलपुरा के साजिद हुसैन ने हासिल किया, जबकि दूसरा पुरस्कार मीरा सराय के दानिश खान ने जीता। इस मौके पर नदीम अंसारी, सतीश चन्द्र साहू, अली जफर, हिम्मू हुसैन, फैसल खान, अनवार खां आदि मौजूद रहे। संवाद


