बदायूं

Budaun News: हत्यारोपियों की धमकी से किसान के नजदीकी दहशत में

Connect News 24

बदायूं/उघैती। शरह बरौलिया के सुभाष शर्मा हत्याकांड के आरोपी न पकड़े जाने से किसान के नजदीकी दहशत में हैं। हत्यारोपी उन्हें लगातार मोबाइल फोन पर कॉल करके पैरवी न करने की धमकी दे रहे हैं। थाना पुलिस न तो हत्यारोपियों को पकड़ पा रही है और न ही किसान के नजदीकियों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिला पा रही है। नजदीकियों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

रविवार सुबह शरह बरौलिया गांव में 55 वर्षीय किसान सुभाष शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से लगातार हत्यारोपी किसान के नजदीकी लोगों को मोबाइल फोन पर कॉल करके धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को सुभाष के हत्यारोपी बेटे सचिन की कुछ ऑडियो क्लिप भी सामने आईं। उसने अपने फुफेरे भाई, सुभाष की जमीन के खरीदार समेत कई लोगों को कॉल की थी। उनसे जमीन के रुपयों का हिसाब मांगा था। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद थाना पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई।

यह भी बताया जा रहा है कि हत्यारोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा हुआ है। हत्यारोपी सचिन मोबाइल पर बात भी कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस बुधवार तक उसकी लोकेशन ट्रैस नहीं कर पाई है। उसके लगातार धमकी देने से किसान के नजदीकी दहशत में हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस पर हत्यारोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button