बरेली

Bareilly News: एक डिग्री और लुढ़का न्यूनतम पारा, मंडराएंगे बादल

Connect News 24

बरेली। पहाड़ी हवा के प्रवेश से अब रात में ठंड बढ़ती जा रही है। 0.7 डिग्री गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। वहीं, दो दिन बाद हल्के घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है। लिहाजा, धूप बेअसर हो रही है। मंगलवार देर रात चली सर्द हवा से न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। बुधवार को दिनभर धूप के साथ हल्की धुंध भी छाई रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 85 फीसदी रही।

शुक्रवार देर शाम पश्चिमी विक्षोभ घिरने से पहाड़ों के बादलों का मैदानी इलाकों में प्रवेश होने की संभावना है। अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। ब्यूरो

मौसम तापमान

अधिकतम 24.8

न्यूनतम 10.5

पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। सुबह-शाम हल्का घना कोहरा छाएगा।

सूर्योदय 6.40

सूर्यास्त 5.15


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button