पीलीभीत

Pilibhit News: ई-रिक्शा पलटने से पांच किशोरियां घायल

Connect News 24

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेव से बुधवार की दोपहर दो बजे एक ई-रिक्शा किशोरियों को लेकर बीसलपुर आ रहा था। रास्ते में भंडरिया मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गया।

रिक्शा पलटने से उसमें सवार नाजिश, हिना, नेहा, अरीवा और गांव मीरपुर वाहनपुर की मोनी घायल हो गईं। सभी किशोरियां कंप्यूटर सीखने जा रहीं थीं।

गंभीर घायलों को मीरपुर बहानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिक्शा पलटते ही उसका चालक भाग गया। लोगों ने ई-रिक्शे में फंसी किशोरियों को दूसरे वाहन से मीरपुर वाहन पुर भिजवाया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button