बदायूं
Budaun News: चचिया ससुर ने की छेड़खानी, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने चचिया ससुर पर छेड़खानी के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार छह अगस्त की शाम करीब छह बजे वह अपने घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। उसका पति बाहर पशुओं को चारा डालने चला गया था। इसी बात का फायदा उठाकर उसका चचिया ससुर हाकिम घर में घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। तभी आरोपी उसके घर से निकलकर भाग गया। इस संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी हाकिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।