बदायूं

Budaun News: पिटाई से क्षुब्ध युवक गंगा में कूदा

Connect News 24

उझानी/ कछला। उधारी के रुपये मांगने पर कहासुनी के दौरान तहेरे भाई ने सत्येंद्र कुमार को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह कछला पुल पर पहुंचा और गंगा में कूद पड़ा। वह तो गनीमत रही जो पीएसी के गोताखोरों की नजर पड़ गई। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मामला रविवार दोपहर का है। कछला कस्बे के बार्ड नंबर-नौ निवासी सत्येंद्र पुत्र गजराज के तहेरे भाई पर रुपये उधार थे। वह सुबह में रुपये मांगने के लिए तहेरे भाई के पास पहुंचा। भाई ने रुपये तो नहीं दिए बल्कि उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध सत्येंद्र घर से निकल कर पुल पर पहुंच गया। इसके बाद रेलिंग पर चढ़कर उसने गंगा में छलांग लगा दी। नजर पड़ते ही पीएसी के गोताखोर अपनी मोटरवोट पुल के नीचे दौड़ा लाए। उन्होंने सत्येंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में सत्येंद्र ने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कछला चौकी पुलिस शिकायत के बाद हकीकत का पता करने में जुट गई है। सत्येंद्र को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button