Budaun News: बिल्सी में मिला भ्रूण, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में किसी ने रात में सड़क किनारे एक भ्रूण फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक किसी महिला ने भ्रूण को रात के अंधेरे में सड़क पर फेंक दिया। ऐसा किसने किया, इसका पता नहीं चल पाया है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन भी की, लेकिन किसी ने भी महिला या पुरुष को भ्रूण को फेंकते हुए देखने से इन्कार किया। थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि मानव शिशु का भ्रूण मिला था, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर कुछ लोगों का कहना है कि पास ही स्थित एक नर्सिंग होम से किसी महिला का गर्भपात कराकर इस भ्रूण को यहां लाकर डाला गया है। संवाद



