बदायूं

Budaun News: युवक से मारपीट, रुपये छीनने का आरोप

Connect News 24

सदर कोतवाली क्षेत्र के नाहर खां सराय का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाहर खां सराय मोहल्ले में रहने वाला जीशान पुत्र अफसर सोमवार शाम स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे रोककर सात युवकों ने मारपीट की और पिस्टल दिखाकर रुपये छीन लिए। इस आशय का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो में युवक को छह सात युवक पीटते दिखाई दे रहे हैं। बीच सड़क पर हुई मारपीट के बाद भी किसी ने युवक को बचाने की हिम्मत नहीं की। मारपीट की सूचना पर युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आते देख मारपीट करने वाले युवक भाग निकले।

युवक ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मंगलवार शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। युवक का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई न कर फैसले का दबाव बना रही है। इंसपेक्टर सदर कोतवाली विजेंद्र सिंह का कहना है कि दो युवकों को थाने लेकर आए थे लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button