बदायूं

Budaun News: बेकाबू होता बुखार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST

Fever goes out of control, four including three women die

मोहमदपुर मई में फॉगिंग करते मलेरिया विभाग के कर्मचारी। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और सुस्त कार्यप्रणाली के चलते बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में रविवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने डेंगू से जान गंवा दी। अब तक बुखार से 246 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 430 लोगों अब तक डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी सराय निवासी जुगुला (60) को कई दिन से बुखार आ रहा था। उनकी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर परिवार के लोग उन्हें घर ले आए। रविवार को अचानक हालत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कस्बा फैजगंज बेहटा के वार्ड दस निवासी भूरी बेगम (65) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। वार्ड तीन में रहने वाली भगवान देई (65) को बुखार आया था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिवार के लोग उनका इलाज करा रहे थे। रविवार को उनकी मौत हो गई। बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी अशफाक अंसारी (40) अंसारी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। बीती शनिवार की रात बुखार से उनकी स्थिति काफी खराब हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button