बदायूं

Budaun News: 48 घंटे में पांच और लोगों की बुखार ने ली जान, संख्या 209 तक पहुंची

Connect News 24

Fever took the lives of five more people in 48 hours, number reached 209

गुरगांव में लार्वा नष्ट करते कर्मचारी। संवाद

बदायूं। जिले में बेकाबू हुए बुखार से 48 घंटे में पांच और लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन लोगों की मौत मंगलवार को बरामयखेड़ा गांव में हुई। इसके साथ ही जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 209 हो गई है, जबकि डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 380 तक पहुंच गई है। घरवाले डेंगू से मौतें होने की बात कह रहे हैं।

कुवंरगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला निवासी अलका राठौर (34) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने डेंगू होने की पुष्टि की। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में दो दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

गांव लाही फरीदपुर निवासी अपसाद हुसैन (25) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई तो परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। इसी के साथ उझानी के गांव बरामयखेड़ा निवासी किशोरी देवी (62) को छह सात दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट लैब में डेंगू की पुष्टि हुई तो परिवार वालों ने उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया।

सोमवार रात को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले मंगलवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी गांव में रहने वाले वीरभान सिंह (22) और कमला देवी (40) को भी छह सात दिन बुखार आ रहा था। वीरभान को बदायूं के निजी अस्पताल में तो कमला का गांव में ही इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार की सुबह दोनों की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की थी।

मलेरिया विभाग ने कराया लार्वा नष्ट

– सोमवार को डीबीसी द्वारा ब्लॉक जगत के अहिरामई गोटिया व ग्राम गुरगांव में लार्वा नष्ट कराया गया। ब्लॉक दातागंज के ग्राम ढिलवारी में लार्वा सोर्स रिडक्शन किया गया। सालारपुर के ग्राम गंज में लार्वा नष्ट किया गया। इधर, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमों ने कैंप लगाकर मरीजों की जांच की। 548 जांचों में बुखार के 184 मरीज मिले। नौ मरीजों में मलेरिया पीवी तो वहीं पांच मरीज डेंगू संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 380 हो गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button