बदायूं

Budaun News: 37 लाख ठगने वाले पर एफआईआर दर्ज नहीं

Connect News 24

– सिविल लाइंस पुलिस से मिली उझानी की महिला, कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। उझानी की विधवा सुदामा से 37 लाख रुपये ठगी के मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने एक बार फिर थाने आकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी उन्हीं रुपयों से उत्तराखंड में जमीन खरीद रहा है।

चार दिन पहले उझानी निवासी विधवा सुदामा से सिविल लाइंस पुलिस को आकर तहरीर दी थी। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। बिक्री कराने वाले ने महिला के नाम पर खाता खुलवाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करा दिया। बाद में उसी फोन नंबर के आधार पर खासे से 37 लाख रुपये निकाल लिए। चार दिन पहले महिला ने पुलिस को आकर तहरीर दी लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। सुदामा फिर से थाने आकर सिविल लाइंस पुलिस से मिली। पता चला आरोपी यहां बता गया कि उसका फैसला हो गया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि हमें तो यह पता चला है कि उनका फैसला हो गया है। अगर फैसला नहीं हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button