Budaun News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर एफआईआर
उझानी। नगर निवासी व्यक्ति की विवाहित बेटी ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शादी अंतरजातीय हुई थी।
साहूकारा मोहल्ला निवासी राकेश गुप्ता की बेटी काजल गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि पिछले साल आठ जुलाई को बदायूं में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कृष्णापुरी निवासी विशाल मौर्या के साथ हुई थी। शादी के तीसरे दिन से ही पति समेत परिवार के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। प्रताड़ित काजल ने बदायूं में एक सराफ प्रतिष्ठान पर नौकरी भी की।
आरोप है कि पति समेत उसके परिजनों ने नौकरी के दौरान भी उसे कई बार धमकाया भी। इसके चलते वह बदायूं में किराये का कमरा छोड़कर पिता के घर रहने लगी। काजल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विशाल, उसके भाई दिवाकर, बहन दीपमाला और उपासना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद