बदायूं

Budaun News: झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग, एक लाख का सामान राख

Connect News 24

Fire broke out in a hut like house, goods worth one lakh turned into ashes.

उसहैत के गांव नगला शंभू में झोपड़ी नुमा घर में लगी आग से जला घर का सामान। संवाद

उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नगला शिंभू में शुक्रवार दोपहर अचानक एक झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

ग्राम नगला शिंभू निवासी बुधपाल पुत्र रामसहाय बहेलिया के परिवार वाले शुक्रवार दोपहर के समय घरेलू कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक उनके झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जब तक परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

झोंपड़ी में आग लगी देखकर परिवार वाले और गांव के लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। देखते ही देखते ही पूरा घर जलकर राख हो गया। उनके घर में कपड़े, अनाज और अन्य चीजें रखी हुईं थीं। करीब एक लाख से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया गया है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल राकेश सिंह ने तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी है। ग्रामीणों ने बुधपाल को आर्थिक सहायता और आवास बनाने की मांग की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button