Budaun News: पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध

सिटा मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह।स्रोत-स्वयं
बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धरना दिया। उन्होंने कुछ पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की छापामार कार्रवाई का विरोध किया।
कांग्रेसजनों ने इसे अलोकतांत्रिक घटना बताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रामजीलाल को दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर यादव, उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, उप्र कांग्रेस कमेटी सदस्य सद्दाम हुसैन, नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज अध्यक्ष सोनपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद