बदायूं

Budaun News: सहसवान कोतवाली में खड़े कंडम वाहनों में लगी आग

Connect News 24

Fire broke out in vehicles parked in Sahaswan Kotwali.

सहसवान कोतवाली में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग। संवाद

– शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी

सहसवान (बदायूं)। कोतवाली परिसर में खड़े कंडम (माल मुकदमाती) वाहनों में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक 15 से अधिक वाहन जल गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कोतवाली में अफरातफरी का माहौल रहा।

हादसा शनिवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ। कोतवाली इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह क्राइम मीटिंग में शामिल होने बदायूं गए थे। उनके आवास के पीछे तमाम माल मुकदमाती कंडम वाहन खड़े थे। अचानक पुलिस कर्मियों ने वाहनों से काला धुआं उठता देखा। तभी कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मी उधर दौड़ पड़े।

उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान थाने के सामने से गुजर रहे तमाम लोगों की भीड़ लग गई। धू-धू कर वाहन जलते रहे और लोग इसकी वीडियो बनाते रहे। पहले तो पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब कहीं आग पर काबू पाया गया। इसमें हादसे में 15 से ज्यादा वाहन जलकर नष्ट हो गए।

प्राथमिक रूप से हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ पवन कुमार कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि वाहनों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। करीब 15 वाहन जल गए हैं। सभी वाहन माल मुकदमाती हैं।

सहसवान कोतवाली में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग। संवाद

सहसवान कोतवाली में खड़े वाहनों में लगी भीषण आग। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button