बदायूं

Budaun News: भगवा निशान यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

Connect News 24

Flowers showered on the saffron trail

बिसौली में निकाली गई निशान यात्रा में शामिल पूर्व विधायक। संवाद

बिसौली। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की भजन संध्या से पूर्व नगर में निशान भगवा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के स्वागत में पूरे नगर को सजाया गया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा की।

निशान भगवा यात्रा का शुभारंभ बुध बाजार स्थित ब्रज फॉर्म से हुआ। श्री श्याम सेवादार परिवार के तत्वावधान में निकल रही इस यात्रा में खाटू श्याम के भक्तगण अपने अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। हारे का सहारा, श्याम तुम्हारा के जयघोष भी लगा रहे थे।

भगवा यात्रा हाईवे से होती हुई दबतोरी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, अक्कू रस्तोगी, सनवीर पाल, अखिलेश शर्मा, सविता शर्मा, सरिता वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता, अनुपम गुप्ता, मोनू महाजन, चितरंजन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button