Budaun News: कार एजेंसी की वर्कशॉप में लगी आग, दो लाख का नुकसान

मथुरा हाईवे पर स्थित पेन्ट वर्कशॉप में आग लगने के बाद जला सामान। संवाद
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाईवे पर मारुति शोरूम की पेंट वर्कशॉप में बुधवार शाम आग लग गई। इससे वर्कशॉप में रखा सामान जल गया। करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वर्कशाॅप में बुधवार शाम मरम्मत का कार्य चल रहा था। एजेंसी के प्रबंधक सुनील वाधवा के मुताबिक पेंट वर्कशाॅप में शाम के समय कंपनी के इंजीनियर भी आए थे। इसी दौरान शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। उन्होंने बताया कि वर्कशाॅप में हीटर जलाने के डीजल फिल्टर रबर के होते हैं, जिससे आग और भड़क गई। उनकी सूचना फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कहीं आग पर काबू पाया जा सका। इसमें करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद