पीलीभीत

Pilibhit News: दूधिया को घेर कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसटा जलालपुर निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह बुधवार को सुबह दूध लेकर साइकिल से नगर को जा रहा था। रास्ते में मंडरा सुमन मोड़ पर पहले से ही घात लगाए खड़े चार लोगों ने पुरानी रंजिश के तहत उन्हें घेर लिया और गाली गलौज की, लाठी डंडों से पीटा, धारदार हथियारों से प्रहार किया। जिससे उसके काफी चोट आई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि हरजीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव मल्लिका निवासी अंकित सिंह को नामजद किया गया है और तीन हमलावरों को अज्ञात बताया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button