बदायूं

Budaun News: परचून की दुकान में लगी आग, तीन लाख का सामान जला

Connect News 24

Fire in groceries, three lakh goods burnt

कटरा सहादतगंज में दुकान में लगी आग से जला सामान। संवाद

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज में शनिवार को परचून की दुकान में आग लग गई। करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय दुकान स्वामी झुलस गया। कटरा सआदतगंज निवासी चंद्र शेखर ने बताया कि उनकी परचून की दुकान में शनिवार को आग लग गई। दुकान से धुंआ उठते देखा तो आसपास के लोगों ने सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल ने आग से हुए नुकसान की पड़ताल की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button