बदायूं

Budaun News: गोकशी के मामले में दंपती समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Connect News 24

बदायूं। घर के बाहर बंधी गाय को चोरी कर जंगल में ले जाकर काटने के मामले में दंपती समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटना 29 जुलाई की रात में हुई थी।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी प्रेम कुमार ने 29 जुलाई को गाय चोरी कर जंगल में लेकर काटने के मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो जावेद उर्फ बुंदा निवासी गद्दी टोला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बुंदा ने बताया कि उसने पत्नी सोनी के अलावा तीन साथियों के संग गाय को चोरी कर जंगल में ले जाकर काया था और मांस ले गए थे।

पुलिस ने प्रेम कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जावेद उर्फ बुंदा, सोनी, शाकिर, बबलू, और मोहम्मद आलम का नाम गोतस्करी और चोरी में शामिल कर सभी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना के बाद साक्ष्य संकलन करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस अब आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button