Budaun News: सहसवान के सद्दाम की हुई जिला अस्पताल में पहली डायलिसिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:03 AM IST
बदायूं। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई। सोमवार को सहसवान के मरीज की निशुल्क पहली डायलिसिस कराई गई। डायलिसिस होने के बाद में मरीज की स्थिति अब सामान्य है।
जिला अस्पताल में काफी वर्षों से डायलिसिस यूनिट बनाने के लिए काम किया जा रहा था, लेकिन कभी जिला तो कभी शासन स्तर पर डायलिसिस यूनिट बनाने का काम लंबित चल रहा था, लेकिन सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल के एक कक्ष में डायलिसिस यूनिट को स्थापित करा दिया था।
वहीं, सोमवार को सहसवान निवासी सद्दाम हुसैन के परिजन उनका डायलिसिस कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद में वहां पर मौजूद स्टाफ ने उनकी जांच की। जांच भी वह डायलिसिस कराने के लिए सही स्थिति में पाए गए। जिसके बाद में उनका डायलिसिस किया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. रियाज हुसैन ने बताया कि डायलिसिस के बाद में मरीज की स्थिति सामान्य है।



