बदायूं

Budaun News: पहले आंधी, फिर हुई हल्की बूंदाबादी

Connect News 24

First thunderstorm, then light drizzle

शनिवार की सुबह बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर जाता राहगीर। संवाद

– दोपहर बाद निकली धूप से बढ़ा तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए आई आंधी से मौसम कुछ देर के लिए बदल गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं दोपहर बाद तेज धूप निकली आई, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट लेता दिखाई दे रहा है। बुधवार शाम तक जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस था, रात में आई आंधी से एकाएक ठंडा हो गया। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट रही अधिकतम 36.4 तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही हाल शनिवार सुबह भी देखने को मिला।

सुबह साढ़े आठ बजे घरे काले बादल छा गए। कुछ ही देर में आंधी आ गई, फिर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो पूर्वाह्न 11 बजे के करीब तक चली। इससे मौसम और ठंडा हो गया। दोपहर बाद निकली तेज धूप ने मौसम में गर्माहट पैदा कर दी। शुक्रवार जहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री था, वह शनिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिल्सी में हुई झमाझम बारिश

बिल्सी। आज सुबह जैसे ही काले बादल छाए और धीरे-धीरे बरसात शुरु हुई तो लोग खुशी से झूम उठे। उधर, नगर के बिजली उपकेंद्र पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

आने दिनों में तापमान 43 डिग्री के पार जाने उम्मीद

मौसम विज्ञानी आलोक सागर गौतम ने बताया कि अभी एक-दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस सप्ताह अधिकतम तापमान फिर से 43 डिग्री के पार जाने की संभावना है। ऐसे में गर्मी लोगों को फिर से परेशान करेगी।

बारिश से की फसलों को पहुंचा रहा फायदा, मक्का को नुकसान

जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि मई में पड़ने वाली गर्मी की वजह से फसलों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन इन मौसम ठंडा होने की वजह से फसलों को एक-दो दिन देर से पानी मिल पाने से कोई दिक्कत नहीं हो रही है। वहीं बीच-बीच में हो रही बारिश से मक्का, मैंथा व सब्जी फसलों को लाभ मिल रहा है, हालांकि आंधी की वजह से मक्का को हल्का नुकसान हो सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button