Budaun News: गंगा नदी में बढ़ेगा मछलियों का कुनबा
– भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की छोड़ जाएंगी मछलियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मत्स्य संपदा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगा नदी में मछलियों का सीड छोड़ा जाएगा। इसके लिए मत्स्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रहा है। विभाग की ओर से गंगा नदी में दो लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियां छोड़गा। इसको लेकर सीड को लेकर मांग भेजी है।
जिले में गंगा और रामगंगा दो नदियां बह रही हैं। बाढ़ का सीजन बंद हो जाने के बाद में रामगंगा का जलस्तर बेहद कम हो जाता है। कई जगहों पर रामगंगा बहुत ही छोटे से दायरे में बहने लगती है। वहीं गंगा नदी ऑफ सीजन में भी भरकर चलती है। इसको ध्यान में रखते हुए मत्स्य विभाग की ओर से गंगा नदी का चयन मछली की सीड छोड़ने के लिए किया गया है।
मत्स्य अधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि इसको लेकर 21 नवंबर को दिन निश्चित किया गया है। इस दौरान गंगा नदी में एक साथ दो लाख मछली का सीड छोड़ा जाएगा। 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस है। इस अवसर पर भारतीय मेजर कार्प प्रजाति का सीड छोड़ा जाएगा।
इनमें रोहू, मृगल, कतला मछली की सीड हाेगी, क्योंकि यह मछलियां गंगा के पानी में बेहद आसानी से रह सकती हैं। साथ ही यह बहुत तेजी से बड़ी होती हैं। साथ ही तीन मछली एक ही प्रजाति की होती है। ऐसे में यह आपस में हमला भी नहीं करती है।