Pilibhit News: क्षय रोग केंद्र पर शुरू हुए एक्स-रे, मरीजों को मिली राहत

जिला क्षय रोग केंद्र पर शुरू हुई एक्सरे मशीन । संवाद
पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र पर एक्स-रे की फिल्म न होने के कारण मरीजों को एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो अधिकारियों ने फिल्म मंगवाकर टीबी सेंटर पर ही एक्स-रे कराने शुरू किए। इससे मरीजों की मेडिकल कॉलेज की दौड़ बच गई है।
देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करना प्रधानमंत्री का संकल्प है। इसके लिए मरीजों को बेहतर दवाओं के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। जिला क्षय रोग केंद्र पर आधुनिक मशीनों से जांच भी हो रही, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ऐसा ही मामला करीब चार दिन पहले सामने आया था। यहां पर डिजिटल एक्स-रे मशीन होने के बाद भी दो माह से एक्स-रे नहीं हो पा रहे थे। वजह फिल्म न होना थी। एक्स-रे के लिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा था।
मरीजों की इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 24 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की था। इसका संज्ञान लेकर अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन फिल्म को मंगवाकर केंद्र केंद्र पर ही मरीजों के एक्स-रे शुरु कर दिए। इससे अब मरीजों की एक्स-रे के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ बच गई है। क्षय रोग केंद्र की चिकित्सक डॉ. पारुल मित्तल ने बताया कि फिल्म आ गई है। अब मरीजों के केंद्र पर ही एक्स-रे हो रहे हैं।

जिला क्षय रोग केंद्र पर शुरू हुई एक्सरे मशीन । संवाद

जिला क्षय रोग केंद्र पर शुरू हुई एक्सरे मशीन । संवाद