Budaun News: इस्लामनगर में पूर्व प्रधान के पति ने सड़क पर किया हंगामा
इस्लामनगर। कस्बे में चंदौसी रोड पर एक पूर्व प्रधान के पति ने सड़क पर खूब हंगामा किया। बताते हैं कि शनिवार रात इस्लामनगर कस्बा निवासी मुकेश वाल्मीकि की बेटी की अनूपशहर से बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान एक पूर्व प्रधान का पति कार लेकर आ गया। वह नशे में था।
सड़क से बरात हटाकर कार निकलवाने के लिए कहने पर उसकी बरातियों की कहासुनी हो गई। बरातियों ने पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पूर्व प्रधान के पति ने हंगामा शुरू कर दिया। वह कार पर बैठ गया और कार्रवाई की मांग करने लगा। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा करता रहा। इस जाम भी लग गया। पुलिस ने जैसे-तैसे उसे कार से उतारा और थाने ले गई। इसमें थाना पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने वाले आलोक और सुमित का शांतिभंग में चालान कर दिया है। संवाद