Pilibhit News: पोस्टर प्रतियोगिता के बाद हुआ रामायण के प्रसंगों पर मंचन

गोमती उद्धगम स्थल पर बच्चो को शपथ दिलाते एसडीएम । स्रोत- ट्रस्ट
कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल पर चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा देर रात रामायण के प्रसंगों पर मंचन शुरू हुआ। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने स्कूली बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई। महोत्सव को लेकर उद्गम स्थल पर दिनभर रौनक रही।
माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर शनिवार से सात दिवसीय शरदकालीन गोमती महोत्सव चल रहा है। रविवार को दूसरे दिन क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद एसडीएम अशोक गुप्ता ने बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई। देर शाम आरती के बाद नारद मोह और राम जन्म की लीला का मंचन हुआ। महोत्सव को लेकर उद्गम स्थल की सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं। अंतिम दिन कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी हैं।