बदायूं
Budaun News: संकट मोचन दरबार का स्थापना दिवस 23 से
बिल्सी। सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार का 22वां स्थापना 23 दिसंबर से धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर यहां पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रधान महंत संजय शर्मा ने बताया कि इस बार 23 दिसंबर से रामायण के अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। इस दौरान यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इसके अगले दिन 24 दिसंबर को कन्या भोज के साथ दोपहर एक बजे के बाद विशाल भंडारा होगा, साथ ही नगर के गरीब लोगों को कंबलों का वितरण किया जाएगा। हनुमान चालीसा की पुस्तकों का वितरण भी होगा। संवाद