बदायूं

Budaun News: अटेना घाट पर चार श्रद्धालु बहे, एक लापता

Connect News 24

Four devotees washed away at Atena Ghat, one missing

अटेना गंगा घाट पर मौजूद लोग। संवाद

उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में अटेना गंगाघाट पर एटा जिले से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए चार श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें तीन को बचा लिया गया, लेकिन एक युवक का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।

एटा जिले में अलीगंज थाना क्षेत्र के लुहारी दरवाजा निवासी पवन उर्फ आदित्य (18) पुत्र मनोहर और उसके दोस्त कृष कुमार (14), अवनीश कुमार (22) और सागर (16) समेत कई लोग बुधवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पिकअप वाहन से अटेना गंगा घाट आए थे। सभी लोग शाम को प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। तभी चारों प्रतिमा विसर्जन के बाद गंगा में स्नान करने लगे।

बताते हैं कि ये चारों जिस जगह पर स्नान कर रहे थे, वहां काफी गहराई है। इससे चारों तेज बहाव में गहराई की तरफ बह गए। उन्हें देखकर लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे गोताखोर गंगा में कूद पड़े। उन्होंने मशक्कत के बाद कृष कुमार, अवनीश कुमार और सागर को बचा लिया, लेकिन तब तक पवन उर्फ आदित्य का पता नहीं चल सका।

थाना पुलिस ने उसे गंगा नदी में काफी तलाश कराया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार शाम तक गंगा में युवक को तलाश किया गया। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि चारों लोग बुधवार शाम प्रतिमा विसर्जन करने आए थे। वह नदी में बह गए थे। एक युवक का अभी तक पता नहीं चला है। उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।

अटेना गंगा घाट पर मौजूद लोग। संवाद

अटेना गंगा घाट पर मौजूद लोग। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button