Budaun News: बुखार से विवाहिता समेत चार की मौत, तीन डेंगू संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में जांच के दौरान डेंगू के तीन संक्रमित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बुखार से यहां विवाहिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। विभाग की टीम ने 10 गांवों में कैंप लगाकर 1053 मरीजों के चेकअप किए, जिसमें बुखार के 610 तथा डेंगू के तीन संक्रमित मिले।
इस्लामनगर के गांव समदनगर निवासी सचिन सिंह को चार दिन पहले बुखार आया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टर ने डेंगू की पुष्टि की। उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी शुक्रवार रात उसकी मौत गई। ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के गांव बाबट में फैले डेंगू बुखार की चपेट में आने से विवाहिता ज्योति पटेल पुत्री संजीव पटेल तथा मुजरिया क्षेत्र के नैथुओ गांव निवासी अयान सलमानी (09) पुत्र एजाज और इस्लामनगर के समदनगर निवासी कल्लू पुत्र गुड्डू की भी बुखार से मौत हो गई।
ग्राम बाबट के प्रधान भीम सेन सागर ने बताया कि गांव में डेंगू फैला हुआ है। साफ सफाई नहीं हो पा रही है। ब्लॉक मुख्यालय पर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इधर, शुक्रवार को टीम ने जिले के 10 गांवों में कैंप लगाकर मरीजों के चेकअप किए गए, जिसमें बिसौली के गांव मई बसई में एक तथा सहसवान के नेथुआ में दो डेंगू संक्रमित मिले।
–