Budaun News: सामान्य ज्ञान, मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्थापना दिवस सप्ताह के तहत गुलड़िया स्थित डॉ. सतीश चंद्र इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व निर्माण कर सशक्त राष्ट्र व समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस मौके पर विशाल पटेल, अमन सक्सेना, गोविंद शर्मा, मयंक पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बिसौली इकाई की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं नगर इकाई की ओर से शहर के श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंकित पटेल, मोहित शर्मा, वैभव शर्मा, हिमांशु मिश्रा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद