बदायूं

Budaun News: नहर में डूबकर बालिका की मौत

Connect News 24

बिनावर (बदायूं)। गांव बरखेड़ा गौटिया के नजदीक बृहस्पतिवार को 13 वर्षीय गीता की नहर के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। वह भैंस चराने गई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि जब रामगंंगा पर बांध बनाने का काम चल रहा था, उसी दौरान यह नहर खोदी गई थी। इससे नहर में जगह-जगह गड्ढे हो गए। उनमें बरसात का पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम बरखेड़ा गौटिया निवासी गीता पुत्री रामधुन, छोटी बहन साक्षी के साथ नहर किनारे पशुओं को चराने गई थी। इसी दौरान अचानक गीता का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। यह देखकर उसकी छोटी बहन ने शोर मचाया। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले उसे निकालकर कस्बे के एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गीता कक्षा छह की छात्रा थी। वह पांच बहन-भाइयों में तीसरे नंबर की थी। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button