बदायूं

Budaun News: टेंपो की टक्कर से बालिका की मौत

Connect News 24

Girl dies due to collision with tempo

मृतका नित्या का फाइल फोटो।(एक्सीडेंट की खबर के साथ)

कादरचौक। कादरचौक-उझानी रोड पर रविवार शाम एक टेंपो की टक्कर से पांच वर्षीय बालिका नित्या की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया लेकिन उसका चालक मौके से भाग गया।

हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगला के नजदीक हुआ। रविवार शाम करीब सात बजे नित्या पुत्री अजब सिंह अपने चाचा के घर से लौट रही थी। इसी दौरान एक टेंपो ग्राम भदरौल से उझानी की ओर जा रहा था। उसमें कुछ सवारियां भी बैठीं हुईं थीं। जैसे ही टेंपो श्रीनगला के नजदीक पहुंचा कि बालिका उसकी चपेट में आ गई, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। चालक टेंपो से निकलकर भाग गया।

ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चालक नहीं पकड़ा गया। ग्रामीणों ने बालिका को उठाया, तब तक उसकी मौत हो गई।

सूचना पर बालिका के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। बाद में उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों के मुताबिक बालिका दो भाई-बहन में बड़ी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button