बदायूं

Budaun News: धर्मांतरण का विरोध करने पर छात्रा के साथ की थी मारपीट, भूखा तक रखा

Connect News 24

– शहर में कोचिंग जाते वक्त बहलाकर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक

– पीड़िता ने बयानों में बताई आपबीती, कमरे में बंद रखकर किया था शोषण

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। कोचिंग गई छात्रा को भगाकर ले जाने वाले आरोपी ने उसकी सहेली के सहारे ही उसे प्रेमजाल में फंसाया था। वह उसे बहलाकर मुंबई ले गया। खाने में नशीला पदार्थ दिया और फिर उसका यौन शोषण किया। फिर दिल्ली लाकर एक मौलवी को बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। धर्म परिवर्तन की बात आई तो उसने विरोध किया तो मारपीट की। उसको भूखा रखा गया। आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अब धाराओं में बढ़ोतरी की जा रही है। यह सभी यातनाएं झेलने के बाद पीड़िता अब सदमे में है। पीड़िता से जुल्म की दास्तां सुनने के बाद उसके परिजन भी सिहर उठे हैं। सदमे से उबरने के लिए पीड़िता को उसकी रिश्तेदारी में भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने भी कोर्ट में दर्ज हुए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीती 21 मई को शहर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी शाबान के खिलाफ बहलाकर ले जाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। चूंकि आरोपी दूसरे समुदाय का था ऐसे में पुलिस ने आरोपी और छात्रा की बरामदगी की कोशिशें तेज कर दीं। आरोपी की लोकेशन कभी मुंबई तो कभी अन्य स्थानों पर आ रही थी। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छात्रा को बरामद किया तो उसने पुलिस को दिए बयानों में कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं को बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट में पीड़िता ने धर्मांतरण करने का प्रयास कराने की भी बात कही। पीड़िता ने बताया कि उसके खाने-पीने की वस्तु में कोई नशीला पदार्थ दिया जाता था, जिससे वह बेसुध हो जाती थी। उसको जब धर्म परिवर्तन कराने के लिए बुर्का पहनाया गया और मौलवी को उसने देखा तो उसने विरोध कर दिया। फिर उसके साथ मारपीट की गई। उसको खाना तक नहीं दिया गया। उसने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। इसी बीच पुलिस उसके पास पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही मौलवी और आरोपी की मां वहां से भाग गए।

बाइक से पीड़िता को सहसवान ले गया था आरोपी शाबान

– आरोपी की मां ने ही तैयार की थी धर्म परिवर्तन कराने की रणनीति

21 मई को आरोपी शाबान पीड़िता को शहर से बाइक पर बैठाकर सहसवान ले गया था। सहसवान में उसने एक रात पीड़िता को अपने रिश्तेदार के घर रोका। उसको जैसे ही पता चला कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है इसके बाद वह वह उसे लेकर दिल्ली पहुंचा और दिल्ली से मुंबई ले गया। मुंबई में एक रात रुकने के बाद वह वापस दिल्ली आ गया। दिल्ली में उसकी मां रहती है। वह अपनी मां के पास ही उसको ले गया। उसकी मां ने ही उसका धर्म परिवर्तन कराने की रणनीति तैयार की। धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई तो पीड़िता ने इसका विरोध किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस इस मामले में अब उसकी मां और मौलवी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

सहेली से शक के आधार पर की गई थी पूछताछ

शक के आधार पर छात्रा की सहेली से पुलिस ने पूछताछ की थी। पुलिस को कुछ साक्ष्य ऐसे मिले थे जिससे स्पष्ट हुआ कि छात्रा को आरोपी से मिलवाने और उसको भगाने में उसकी सहेली की भूमिका अहम रही है। पुलिस ने सहेली से पूछताछ की तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। फिलहाल उसकी सहेली की हालत ठीक है और वह अपने घर पर ही है।

पीड़िता के बयानों के बाद उसको परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़िता शहर से कहीं बाहर है।

– आलोक मिश्रा, सीओ सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button