बदायूं

Budaun News: छात्राओं ने सड़क पर रोती बालिका को परिजनों से मिलवाया

Connect News 24

The girl students introduced the girl crying on the road to her family.

सड़क पर रोती मिली मासूम के साथ कॉलेज की छात्राएं

बिसौली । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की छात्राओं को चार वर्षीय बालिका सड़क पर रोती मिली, जिसे छात्राएं कोतवाली ले आईं। लगभग दो घंटे बाद बच्ची की तलाश में निकली बदहवास मां और परिजन कोतवाली पहुंचे तो मासूम बालिका को देख खुश हो गए।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की छात्रा तान्या गुप्ता, वैष्णवी पाठक, रिया, वंदना, झलक, सुगंध, मनी, उज्ज्वल आदि अवकाश के बाद घर लौट रहीं थीं। मेन चौराहा पर उन्हें मासूम बच्ची रोती मिली, तो छात्राओं ने उसका नाम पता पूछने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद भी जब मासूम कुछ नहीं बता पाई, तो छात्राएं बच्ची को गोद में लेकर कोतवाली परिसर पहुंच गईं। उस दौरान कोतवाल आरबी सिंह बदायूं बैठक में गए हुए थे।

इस दौरान छात्राओं ने बच्ची के परिजनों को तलाशने की पूरी कोशिश की। इधर, लगभग दो घंटे बाद बच्ची को तलाश करती मां कोतवाली पहुंच गई। बच्ची को सकुशल देख उन्होंने छात्राओं को दुआ दी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी निवासी गीता ने बताया कि वह नगर निवासी अपने रिश्तेदार विनीत के घर लग्न समारोह में आई थी, तभी उसकी पुत्री परी अचानक घर से निकल गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button