बदायूं

सांड बना काल: पशुओं को चारा डालने जा रहे किसान पर किया हमला, सींगों पर उठाकर पटककर मार डाला

Connect News 24

bull killed the farmer in Budaun

जाकिर हुसैन का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के गांव रमजानपुर में शुक्रवार तड़के 42 वर्षीय किसान जाकिर हुसैन को सांड ने पटककर मार डाला। किसान सुबह अपनी भैंसों को चारा डालने घेर पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सांड ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सांड को भगाया, लेकिन तब तक किसान की जान चली गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गांव रमजानपुर निवासी जाकिर हुसैन खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके नौ बच्चे हैं। परिवार वालों के मुताबिक जाकिर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सोकर उठे थे। इसके बाद वह अपनी भैंसों को चारा डालने के लिए घेर में जा रहे थे। उनका घेर घर से कुछ ही दूरी पर है। वह घर से निकलकर कुछ दूर पहुंचे थे। 

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button