बदायूं

Budaun News: शादी समारोह में दूल्हे के फूफा की पीट-पीटकर हत्या

Connect News 24

The groom's uncle was beaten to death at the wedding ceremony

मृतक श्रीपाल का फाइल फोटो। संवाद

बिल्सी। शादी समारोह में शामिल होने गांव ढडूमर आए दूल्हे के फूफा की झगड़े का बीचबचाव कराने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सहसवान इलाके के गांव चमरपुरा निवासी श्रीपाल (45) पुत्र महिपाल बिल्सी क्षेत्र के गांव ढंडूमर में अपने साले सूरजपाल के बेटे के शादी में शामिल होने दो दिन पहले ससुराल आए थे। उनके साले के बेटे की बरात रामपुर जिले के थाना शाहबाद के गांव मधुकर ढकिया गई थी। बरात में कुछ रिश्तेदारों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। उस समय बरातियों ने बीच बचाव कर दिया।

शनिवार शाम बरात गांव लौट आई। रविवार सुबह गांव ढडूमर में रह रहे श्रीपाल के साढ़ू रोशन लाल और उसके भाई रक्षपाल, भतीजे राजपाल, महीपाल, उदयपाल, अजयपाल में फिर विवाद हो गया। इसकी सूचना पर श्रीपाल साढ़ू के घर पहुंचे और बीचबचाव करने का प्रयास किया।

इस पर हमलावर आक्रोशित हो गए और श्रीपाल की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने पीट-पीटकर श्रीपाल की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना पर सीओ सुनील कुमार, एसएचओ अशोक कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर राजपाल, रक्षपाल, महीपाल और उदयपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button