बदायूं
Budaun News: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ जत्था

शाहजहांपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होता जत्था
शाहजहांपुर। श्री शिव शक्ति सेवा मंडल की स्थानीय शाखा की ओर से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा के लिए 35 लोगों का जत्था अजय कपूर और पं. सुरेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को रवाना हुआ। जत्थे में अवनीश देवल, गोविंद सरन, राजीव कुमार, दीपक शर्मा, धीरेंद्र यादव, राजीव वर्मा, अमन भारद्वाज, रजनीश देवल, विनोद कुमार शामिल हैं। संवाद