बरेली

Bareilly News: डीबीटी में जिले ने बनाया रिकार्ड, फिर भी रह गए 25 हजार बच्चे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 01 Jul 2023 12:32 AM IST

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग ने डीबीटी स्कीम में रिकाॅर्ड बनाया है। प्रदेश में पहला स्थान पाकर जिम्मेदारों ने वाहवाही लूटी, लेकिन अब भी 25 हजार बच्चे इसका लाभ पाने से बंचित हैं। इसके चलते उन्हें विद्यालय खुलने के दौरान परेशानी हो सकती है। विभागीय अधिकारी लगातार इस पर काम करने का दावा कर रहे हैं। बताया गया कि लक्ष्य पूरा करने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। जिले का पहला स्थान हरहाल में बरकरार रखा जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्कूल खुलने के पहले जूते, मोजे, बैग, यूनिफॉर्म खरीदने के लिए धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है, ताकि बच्चे विद्यालय खुलते ही इन सुविधाओं के साथ पढ़ाई की शुरुआत कर सकें और अभिभावकों को भी इन्हें खरीदने पर पैसा खर्च न करना पड़े। जिले को 1.80 लाख बच्चों की डीबीटी कराने का लक्ष्य दिया गया था।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार के मुताबिक जिले में अब तक 1.55 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में पैसा भेजा जा चुका है। शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में इस स्कीम को कारगर बनाने में जिले का पहला स्थान है। इसे बरकरार रखना है। क्योंकि किसी भी कीमत पर यदि लक्ष्य से कम रह गए तो मेहनत पर पानी फिरना तय है। साथ ही बच्चों को सुविधा मिलें इसके बेहतर प्रयास शासन के निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं। जिन बच्चों की डीबीटी नहीं हो सकी है उनके अभिभावकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button