बदायूं

Budaun News: बस से गिरा यात्री, भीड़ ने चालक-परिचालक को पीटा

Connect News 24

उझानी बाइपास पर हुआ हादसा, मारपीट से मची अफरा-तफरी

– पुलिस ने चालक-परिचालक में घायल यात्री से की पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। एक यात्री को धकेले जाने के आरोप में राहगीरों की भीड़ ने रोडवेज बस को घेर लिया। भीड़ में शामिल लोगों ने बस के चालक और परिचालक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से चालक और परिचालक को मुक्त करा लिया। इसके बाद तीनों का मेडिकल भी कराया गया है।

घटना शुक्रवार काम करीब छह बजे की है। मथुरा डिपो के रोडवेज बस में कासगंज से सवार सहसवान में बिसौली रोड निवासी अय्यूब सवार हुआ। अय्यूब के साथ उसका 10 वर्षीय बेटा तैय्यब भी था। पिता पुत्र को यहां आंबेडकर चौराहे पर उतरना था, लेकिन रास्ते में कहासुनी की वजह से चालक ने बस चौराहे पर रोकने की बजाय बाईपास स्थित संजरपुर मोड़ पर आकर रोकी। उसी दौरान अय्यूब बस से सड़क पर आ गिरा। मोड़ पर मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे बस से धकेल देने का शोर मचाने लगे।

राहगीर समेत एक टेंपो सवार लोग बस की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने कुछ ही दूरी पर बस घेर ली। लोगों की भीड़ ने हंगामा करते हुए चालक और परिचालक को नीचे उतार लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। बचाव के लिए हालांकि दोनों भीड़ के आगे गिड़गि़ड़ाने लगे, लेकिन किसी ने भी दोनों पर रहम नहीं किया। पिटाई के दौरान चालक मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के निवासी लोकमणि (40) और परिचालक चांदपुर निवासी मनोज कुमार (37) के कपड़े फट गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बस के चालक और परिचालक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। पिटाई से घायल चालक लोकमणि ने बताया की अय्यूब नशे की हालत में था। बस रुकने से पहले ही उतरते समय गिर पड़ा। भीड़ में शामिल किसी ने भी हकीकत पर गौर नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया के यात्री और चालक- परिचालक कार्यवाही नहीं चाहते थे, दोनों पक्ष आपस में बातचीत के बाद सुलह कर अस्पताल से ही चले गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button