बदायूं
Budaun News: उझानी से शिवभक्तों की टोली अमरनाथ यात्रा पर रवाना

उझानी से अमरनाथ यात्रा को रवाना होती भक्तों की टोली।
उझानी ( बदायूं ) भोले के भक्तों का 18 सदस्यों का जत्था बृहस्पतिवार अपराह्न अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गया। अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले जत्थे में शामिल शिवभक्तों को फूलमालाएं पहनाईं गईं। बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए शिवभक्तों में विजय गोपाल, अरुण जैन, अरविंद शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, उमंग गर्ग, शिवम् माहेश्वरी, अमित कुमार, पुनीत वार्ष्णेय, राजीव गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, कुनाल सैनी, अमन कुलश्रेष्ठ आदि शामिल हैं। संवाद