बदायूं

Budaun News: पावर कॉरपोरेशन के एमडी पहुंचे, अधिकारियों को दिए आपूर्ति सुधार के निर्देश

Connect News 24

बदायूं। पावर कॉरपोरेशन मध्यांचल के एमडी पंकज कुमार सिंह बृहस्पतिवार को बदायूं पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में आपूर्ति सेवा में सुधार लाया जाए। कहीं शिकायत पर तुरंत आपूर्ति ठीक कराई जाए। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायत नहीं आनी चाहिए। आपूर्ति खराबी को भी गंभीरता से लिया जाए। तुरंत कर्मचारियों को भेजकर लाइन की मरम्मत कराएं। जहां क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां बढ़ाएं।

इसके अलावा उन्होंने बिजली बिल की वसूली पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का ज्यादा बिल बकाया चल रहा है। टीम लगाकर उसकी जांच कराएं और बिल की वसूली कराएं। इस बैठक में अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता हरीश कुमार, सहायक अभियंता अतुल कुमार और सचिन कुमार के अलावा तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button