बदायूं

Budaun News: आंवला रोड पर टूटी हाईटेंशन लाइन, बाल-बाल बचे कांवड़िये

Connect News 24

Broken high tension line on Amla Road, Kanwariyas narrowly escaped

आंवला- बदायूं रोड पर टूटा पड़ी हाईटेंशन लाइन पीछे खड़ा कांवड़ियों का जत्था। संवाद

– बीआरबी स्कूल के सामने ट्रांसफॉर्मर बदल रहे लाइनमैन झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी

सिलहरी (बदायूं)। आंवला-बदायूं रोड पर 132 विद्युत उपकेंद्र के सामने अचानक हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सबसे बड़ी बात उधर से गुजर रहा कांवड़ियों का जत्था चपेट में आने से बच गया। यह लाइन ट्रक पर टूटकर गिरी थी लेकिन उसका चालक ने गति बढ़ाकर ट्रक को आगे निकाल ले गया। वहीं दूसरी लाइन पर काम कर रहे दो लाइनमैन झुलस गए।

बदायूं-आंवला रोड पर 132 विद्युत उपकेंद्र के सामने नवादा ओल्ड टाउन और नवादा न्यू ग्रामीण हाईटेंशन लाइन की ऊपर नीचे क्रासिंग है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार दोपहर अचानक नवादा न्यू ग्रामीण हाईटेंशन लाइन टूटकर ओल्ड टाउन पर गिर गई। उस दौरान आंवला-बदायूं मार्ग से एक ट्रक गुजर रहा था। लाइन उसी ट्रक के ऊपर आकर गिरी लेकिन उसका चालक ट्रक को दौड़ाता हुआ निकला गया। उसके पीछे से कांवड़ियों का जत्था आ रहा था लेकिन कांवड़ियों का जत्था बाल-बाल बच गया। लोग जहां खड़े थे, लाइन देखकर वहीं रुक गए। इससे बदायूं-आंवला रोड पर आवागमन ठप हो गया।

बताते हैं कि लाइन टूटने के बावजूद फीडर पर ट्रिप नहीं हुआ। उस दौरान ओल्ड टाउन की लाइन पर शटडाउन था। बीआरबी स्कूल के नजदीक संविदा लाइनमैन सुरेश और खलील फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदल रहे थे। वो भी करंट लगने से झुलस गए। इस हादसे के बाद पावर कॉरेपोरेशन के अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना पर ओल्ड टाउन के जेई सचिन न्यू ग्रामीण लाइन के फीडर पर कॉल करते रहे लेकिन किसी ने उनकी कॉल रिसीव नहीं की। काफी देर तक आंवला-बदायूं रोड पर खलबली मची रही। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब कहीं आपूर्ति बंद करवाकर लाइन हटवाई गई। उसके बाद कहीं आवागमन शुरू हो सका।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button