बदायूं

Budaun News: बिनावर इलाके में हाईटेंशन लाइन टूटी, आपूर्ति ठप

Connect News 24

बिनावर (बदायूं)। क्षेत्र में शुक्रवार रात हाईटेंशन लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताते हैं कि इस समय गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है। रात मिट्टी भरकर ले जा रहे डंपर के चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे डंपर पोल से जा टकराया। इससे पोल टूट गया और करीब 15 पोल की लाइन नीचे आ गिरी।

इससे करीब 125 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विकास गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य, सुरेश सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेमपाल आदि का कहना है कि शनिवार रात से आपूर्ति ठप है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। पेयजल व्यवस्था भी बिगड़ गई है। लाइन टूटने का प्रभाव स्वास्थ्य केंद्र पर भी पड़ा है। यहां मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है। अवर अभियंता सतीश सिंह ने बताया कि 15 पोल की लाइन उतर गई है। उसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button