रामपुर

Rampur News: ससुराल में गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला बरेली के युवक का शव

Connect News 24

मिलक (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कूप में सड़क किनारे पेड पर एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सोमेंद्र 35 निवासी दराम नगर थाना आंवला जनपद बरेली के रूप में हुई। कूप गांव में उसकी ससुराल है। मृतक के खिलाफ बीती 29 मई को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।

मुकदमे के बाद मृतक अपने ससुराल वालों पर समझौते का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि बीती 5 तारीख को नशे में धुत होकर वह अपने ससुराल आया और मुकदमा वापस लेने के लिए ससुराल पक्ष पर दबाव बना रहा था और जहर खाकर मरने की धमकी दे रहा था। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मुकदमे का वांछित गांव आया हुआ है, परंतु पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद छोड़ दिया था। युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम कूप निवासी रामकुमार की पुत्री छत्रवती से हुई थी । 14 दिन पूर्व मृतक की पत्नी की मौत हो गई थी जिसमें मृतक के खिलाफ 498 बी, 302 के तहत बरेली जनपद के आंवला थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था । तभी से लेकर वह फरार चल रहा था । मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं । वही कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि ग्राम कूप में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शनिवार शाम तक मृतक के परिजन थाने नहीं पहुंचे थे, तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button