बदायूं

Budaun News: हादसे में घायल होमगार्ड की मौत

Connect News 24

Home guard injured in accident dies

मृतक होमगार्ड फूल सिंह। फाइल फोटो

चार दिन पहले दिल्ली रोड पर कार ने मार दी थी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। चार दिन पहले दिल्ली रोड पर कुडा नरसिंहपुर गांव के पास कार की टक्कर से घायल होमगार्ड फूल सिंह की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक होमगार्ड फूल सिंह (48) कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा निवासी केदार सिंह के पुत्र थे। उनकी ड्यूटी सदर कोतवाली क्षेत्र में चल रही थी। मृतक के बेटे अरुण ने बताया कि पांच अगस्त को दिल्ली रोड पर गांव कुडा नरसिंहपुर के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया।

शुक्रवार सुबह फूल सिंह ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक होमगार्ड की छह संतानों में चार बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी सुमन को मौत की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गई। होमगार्ड फूल सिंह ने कई साल तक उझानी कोतवाली में ड्यूटी की थी। कई होमगार्ड ने उनके घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button