बदायूं
Budaun News: दिव्यांग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप
कछला। एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच में जुट गई है। किशोरी के पिता की ओर से पुलिस का तहरीर भी दी गई है।
पिता ने बताया कि पांच अगस्त की शाम उसकी दिव्यांग बेटी को एक युवक अपने घर बुला ले गया। इसके बाद कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों का बताया तो वह उसे लेकर अगले दिन ही पुलिस चौकी पर पहुंचा। पुलिस का पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच निकाह के प्रस्ताव को लेकर विवाद सामने आया है। हकीकत का पता कराया जा रहा है। संवाद