पीलीभीत

Pilibhit News: सिरसा में सांप्रदायिक तनाव, एक पक्ष ने महिलाओं को रिश्तेदारियों में भेजा

Connect News 24

पूरनपुर। सिरसा गांव की प्रधान के पति पर जानलेवा हमले के बाद से गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। अफसर तीन दिन से गांव के चक्कर लगा रहे हैं। एक समुदाय के लोगों ने अपने घरों की महिलाओं को रिश्तेदारियों मेंं भेज दिया है। सीओ ने गांव पहुंचकर दोनों समुदायों के लोगों से अलग-अलग बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

सिरसा गांव में मिश्रित आबादी है। चार सितंबर को पूरनपुर से लौटते समय प्रधान के पति विजय पाल पर कुछ लोगों ने रास्ते में तलवार से हमला कर दिया था। पुलिस ने विजय पाल की ओर से गांव के ही दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद तीन गांवों के एक समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

चर्चा है कि दूसरे पक्ष के अधिकांश लोगों ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। घरों की महिलाओं को रिश्तेदारियों में भेज दिया है। तनाव की स्थिति को लेकर पुलिस के अफसर लगातार गांव के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार शाम को सीओ आलोक सिंह ने दोनों समुदायों के लोगों से अलग-अलग वार्ता कर माहौल खराब होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि गांव में तनाव अब भी बना हुआ है।

००००

गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि अब सब ठीक है। दोनों समुदायों के लोगों से अलग-अलग बात की गई है। सबको गांव में ही रहने के लिए कहा गया है। गांव से किसी ने पलायन नहीं किया है। – आलोक सिंह, सीओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button