बदायूं

Budaun News: होटल के 2.95 लाख रुपये और लैपटॉप लेकर भाग गया मैनेजर

Connect News 24

बदायूं। शहर में उझानी रोड स्थित एक होटल का मैनेजर 2.95 लाख रुपये और एक लैपटॉप लेकर भाग गया। उसने होटल में केवल एक माह ही नौकरी की थी। आरोपी मैनेजर बरेली का रहने वाला है। होटल संचालक अश्वनी कुमार ने मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौड़ा बहेड़ी निवासी अश्वनी कुमार का उझानी रोड पर क्लब रिवेरा के नाम से होटल है। उनका कहना है कि 14 जुलाई को बरेली के मानसिक चिकित्सालय के नजदीक रहने वाले जोगेेंद्र सिंह ने होटल में फोर लीफ कंपनी के माध्यम से मैनेजर के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। वह 14 अगस्त को अपना सामान लेकर चला गया। सात अगस्त को ग्राहक से 45 हजार, 10 अगस्त को 50 हजार रुपये आए थे। 14 अगस्त को महेंद्र प्रताप सिंह ने विवाह समारोह के लिए दो लाख रुपये जमा किए थे।

अश्वनी का कहना है कि यह सारी रकम लेकर मैनेजर नौकरी छोड़कर चला गया। इसके साथ ही होटल से एक लैपटॉप और एक डायरी भी ले गया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी को कॉल की तो उसने जान से मारने की धमकी दी और उनके खिलाफ ही कार्रवाई कराने को कहा। इस पर अश्वनी कुमार ने आरोपी जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button